Search

 
 
 

संघर्ष और बलिदान से मिली झारखंड को अलग पहचान : नलिन सोरेन

Jamtara News: सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड ने अपने संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान के दम पर देश में अलग पहचान बनाई है. गुरुजी के नेतृत्व में लंबे संघर्ष के बाद झारखंड अलग राज्य बना. अब यहां के खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उन्हें संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है.
 
स्थापना दिवस कार्यक्रम

Jamtara News: नगर पंचायत जामताड़ा में सोमवार को झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और वीर सपूतों के संघर्ष की झलक पेश की. बच्चों की प्रस्तुतियों में भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू सहित झारखंड के वीर नायकों के जीवन और बलिदान को दर्शाया गया.

 

मौके पर सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि झारखंड ने अपने संघर्ष, बलिदान और स्वाभिमान के दम पर देश में अलग पहचान बनाई है. गुरुजी के नेतृत्व में लंबे संघर्ष के बाद झारखंड अलग राज्य बना. अब यहां के खनिज संपदा और प्राकृतिक संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए उन्हें संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें:

वहीं उपायुक्त ने कहा कि झारखंड का इतिहास संघर्ष और स्वाभिमान की गाथा है. भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, फूलो-झानो और चांद-भैरव जैसे वीर सपूतों का बलिदान हमेशा याद किया जाएगा. इन वीरों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया. उन्होंने कहा कि जिले में स्थापना दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसमें प्रशासन के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों के लोग भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं.

 

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे. युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की दिशा में प्रशासन लगातार काम कर रहा है.

 

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण के लिए हुए संघर्ष और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. वीर सपूतों का योगदान इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज है. उन्होंने कहा कि जामताड़ा पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ साइबर अपराध सहित सभी तरह के अपराधों पर नजर रख रही है. जामताड़ा को एक सशक्त और सुरक्षित जिला बनाने के उद्देश्य से पुलिस लगातार कार्य कर रही है.

 

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा सहित जिले के अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही