Search

 
 
 

झारखंड-बंगाल सीमा सील, सख्त पहरे के बीच हो रही आवाजाही; पुलिस मुख्यालय अलर्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर झारखंड-बंगाल सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई जगहों पर सीमाएं सील कर दी गई हैं. दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी कर रही है.
 

Ranchi : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर झारखंड-बंगाल सीमा से सटे जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और कई जगहों पर सीमाएं सील कर दी गई हैं. दोनों राज्यों की पुलिस संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों में लगातार निगरानी कर रही है.

 

सीमा से सटे जिलों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिनमें साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, जमशेदपुर, जामताड़ा, धनबाद और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. इन जिलों को चुनाव के दौरान संवेदनशील मानते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

 

विशेष रूप से इन जिले को ‘क्रिटिकल जोन’ माना गया है, क्योंकि इसकी सीमा पश्चिम बंगाल के कई जिलों से सटी हुई है. चुनाव के दौरान इस रास्ते को प्रवेश द्वार के रूप में उपयोग किए जाने की आशंका को देखते हुए यहां कड़ी चौकसी बरती जा रही है.

 

सीमावर्ती इलाकों में 50 से अधिक चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है. वाहनों की डिक्की, सामान और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री की आवाजाही रोकी जा सके.

 

पुलिस मुख्यालय ने सीमावर्ती थानों के थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया है कि वे लगातार गश्त बढ़ाएं और सीमाओं पर कड़ी निगरानी बनाए रखें. अधिकारियों का कहना है कि चुनाव अवधि के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और भी सख्त रखी जाएगी, ताकि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही