Search

 
 
 

लातेहार : पुलिस ने हत्याकांड में शामिल 2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने हत्याकांड के महज कुछ ही घंटों के बाद हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं. घटना जिले के गारू थाना क्षेत्र के लाई ग्राम की है. पुअनि सह गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस को  21 अप्रैल को खबर मिली कि गारू थाना क्षेत्र के लाई ग्राम में तेतरा उरांव (62) पिता स्व बिगन उरांव की हत्या कर दी गई है.
 
  • डायन बिसाही करने के आरोप में की गई थी हत्या

Latehar : पुलिस ने हत्याकांड के महज कुछ ही घंटों के बाद हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं. घटना जिले के गारू थाना क्षेत्र के लाई ग्राम की है. पुअनि सह गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस को  21 अप्रैल को खबर मिली कि गारू थाना क्षेत्र के लाई ग्राम में तेतरा उरांव (62) पिता स्व बिगन उरांव की हत्या कर दी गई है.

 

इस संबंध में गारू थाना में कांड संख्याग 07/2026 दिनांक 21.04.2026 बीएनएस की धारा 103 (1)/3 (5) के तहत दर्ज कर हत्यां में शामिल आरोपियों के खिलाफ छापेमारी शुरू की गई. छापेमारी के क्रम में नामजद आरोपी संतोष उरांव (34) व प्रेम उरांव (45) दोनों पिता स्व (रामदेव उरांव, ग्राम लाई, पोस्टम सरयु (गारू) को हिरासत में लेकर सख्तीम से पूछताछ शुरू की. 

 

पूछताछ के क्रम में दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. उन्होंने बताया कि तेतरा उरांव द्वारा डायन बिसाही करने के कारण उनके घर के दो सदस्यों की मृत्यु हो गई थी. इसके अलावा तेतरा उरांव से उनका जमीन का भी विवाद था.

 

दोनों काफी दिनों से उसे जान से मारने की फिराक में थे. इसी क्रम में उन्होंने पिछले 20 अप्रैल की रात्रि तेतरा भुईयां को काफी शराब पिलाई और जब वह काफी नशे की हालत में हो गया तो योजना के मुताबिक उन दोनों भाईयों ने एक नाइलॉन की रस्सी से तेतरा उरांव की गला दबा कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने शव को घसीट कर थोड़ी दूर सड़क पर रख कर भाग गये.

 

पुलिस ने घटनास्थरल से हत्या में प्रयुक्त नाइलॉन की रस्सी व संतोष उरांव का घटनास्थल के पास छूटा हुआ चप्पल बरामद किया है. छापेमारी में पुअनि सह गारू थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, राजीव रंजन व राजकुमार पांडेय, सअनि लल्लून राम व गारू थाना के सशस्त्रर बल के जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही