Search

 
 
 

Jharkhand : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता फॉर्म भरकर करें जमा

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और हस्ताक्षरित फॉर्म के साथ उनका नवीनतम रंगीन फोटो संग्रहित करेंगे.
 
  • 5 अगस्त के ड्राफ्ट प्रकाशन में शामिल होगा फॉर्म जमा करने वाले हर मतदाता का नाम

Ranchi : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और हस्ताक्षरित फॉर्म के साथ उनका नवीनतम रंगीन फोटो संग्रहित करेंगे.

 


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया केवल पात्र भारतीय नागरिकों के लिए है. गैर-भारतीय नागरिक या भारतीय नागरिकता त्याग चुके लोग फॉर्म बिना भरे और बिना हस्ताक्षर किए बीएलओ को वापस कर दें. गलत जानकारी देकर फॉर्म जमा करना कानूनन दंडनीय अपराध है.


निर्वाचन सदन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान के. रवि कुमार ने कहा कि एक मतदाता का नाम पूरे देश में केवल एक ही विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में दर्ज हो सकता है. जिनका नाम एक से अधिक स्थानों पर है, उन्हें अपने स्थायी निवास वाले क्षेत्र में फॉर्म जमा कर अन्य स्थानों पर प्राप्त फॉर्म वापस कर देना चाहिए.


उन्होंने बताया कि इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने वाले सभी मतदाताओं का नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली मतदाता सूची के ड्राफ्ट में शामिल किया जाएगा. नए मतदाताओं को फॉर्म-6 उपलब्ध कराया जाएगा और उन्हें निर्धारित दस्तावेजों में से किसी एक के साथ आवेदन जमा करना होगा.


इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी जिलों के कंप्यूटर ऑपरेटर और हेल्प डेस्क मैनेजर ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही