Search

 
 
 

NEET (UG)परीक्षा को लेकर चाईबासा में DC व SP की समीक्षा बैठक

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के सफल,शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर लेकर शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
 

Shambhu Kumar

Chaibasa : राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी)-2026 के सफल,शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर लेकर शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक अमित रेणु की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक में परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.बैठक में बताया गया कि जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर नीट (यूजी)-2026 परीक्षा आयोजित होगी. 

 

परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित आवाजाही तथा परीक्षार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.उपायुक्त ने कहा कि नीट देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है, इसलिए इसके आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिया.

 

पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि केंद्रों के भीतर और बाहर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा अभ्यर्थियों की सघन फ्रिस्किंग कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर रोक लगाई जाए.

 

बैठक में प्रश्नपत्रों की प्राप्ति, सुरक्षित भंडारण, परिवहन और परीक्षा उपरांत उत्तर पुस्तिकाओं की वापसी से संबंधित प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की गई.वहीं गोपनीय सामग्री के संधारण में निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया.इसके अलावा होटल, लॉज व अन्य आवासीय प्रतिष्ठानों की जांच, अग्निशमन व आपदा प्रबंधन तैयारियों, मॉक ड्रिल तथा यातायात प्रबंधन पर भी चर्चा हुई.

 


अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों के बाहर पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए.उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, पारदर्शी और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही