Search

 
 
 

NEET UG : परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करने की जरूरत नहीं, NTA ने जारी किया स्पष्टीकरण

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है
 

Lagatar Desk : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET UG 2026 परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण जारी किया है.एजेंसी ने कहा है कि जिन उम्मीदवारों ने 21 जून की परीक्षा के लिए नया एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लिया है, उन्हें इसे दोबारा डाउनलोड करने की आवश्यकता नहीं है.

 

छात्रों को भेजे जा रहे SMS, ईमेल और WhatsApp संदेश मुख्य रूप से उन अभ्यर्थियों के लिए हैं जिन्होंने अभी तक अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है.एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि 3 मई को जारी एडमिट कार्ड इस परीक्षा के लिए मान्य नहीं होगा, क्योंकि पुनर्परीक्षा के लिए कई छात्रों को उनकी पसंद के शहरों में नए परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं.NTA ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 21 जून की परीक्षा के लिए जारी नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंट सुरक्षित रखें. एक बार डाउनलोड और प्रिंट करना पर्याप्त है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही