Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 को, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 12 मार्च 2026, गुरुवार को आयोजित की जाएगी. यह बैठक झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 12 मार्च 2026, गुरुवार को आयोजित की जाएगी. यह बैठक झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

 

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक शाम 5.00 बजे शुरू होने की संभावना है. हालांकि यदि उसी दिन विधानसभा की कार्यवाही निर्धारित समय से अधिक समय तक चलती है, तो कैबिनेट की बैठक विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के तुरंत बाद आयोजित की जाएगी.

 

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में राज्य सरकार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है. विभिन्न विभागों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों को भी मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के लिए बैठक में प्रस्तुत किए जाने की संभावना है.

 

गौरतलब है कि इन दिनों झारखंड विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. ऐसे में कैबिनेट की यह बैठक कई अहम फैसलों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इसमें विकास योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही