Search

बहरागोड़ा: आयुष्मान आरोग्य मंदिर में  गर्भवती महिलाओं की ANC जांच

Baharagora: जमशेदपुर जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रसव पूर्व जांच (ANC) शिविर का आयोजन किया गया. इस पहल का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है. 

 

शिविर के दौरान एएनएम नीलम टप्पो ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अब नियमित रूप से एंटीनेटल केयर (ANC) जांच की सुविधा दी जा रही है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत महिलाओं को कई तरह के जांच मुफ्त की जा रही है. जिसमें हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, ब्लड शुगर, HIV, ब्लड प्रेशर (BP), यूरिन टेस्ट और वजन की जांच होती है.

 

उन्होंने बताया कि, 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान के अंतर्गत आयोजित ये विशेष शिविर शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के बीच स्वास्थ्य सुविधाओं के अंतर को कम कर रहे हैं. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर ही इतनी व्यापक जाच सुविधाएं मिलने से उन्हें काफी सहूलियत हो रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp