Search

रामगढ़ः टीएसएफ ने मांडू में मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Ramgarh : टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें मांडू प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की 198 महिलाओं ने भाग लिया. समारोह में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को खुद का उद्यम शुरू करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना था.


वक्ताओं ने आत्मसशक्तिकरण व कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डाला. महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित करते हुए सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य बनाने की दिशा में साहसिक कदम उठाने का आह्वान किया. प्रतिभागी महिलाएं दिशा कार्यक्रम, कृषि पहल व उद्यमिता विकास के माध्यम से टाटा स्टील फाउंडेशन से जुड़ी हैं. फाउंडेशन महिलाओं के सामाजिक व आर्थिक विकास को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

 

कार्यक्रम में मांडू प्रखंड प्रमुख चंद्रमणि देवी, मुखिया विभा देवी, सावित्री देवी, पूजा देवी, अनीता देवी, तरुणा देवी तथा वेस्ट बोकारो के यूनिट लीड आदित्य कुमार सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे. कार्यक्रम में शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए जुम्बा एरोबिक्स का आयोजन भी किया गया. साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं. ज्ञात हो कि चालू वित्तीय वर्ष में टाटा स्टील फाउंडेशन ने मांडू प्रखंड की 14 पंचायतों में अपनी पहल को और मजबूत किया है. 13 नए स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) बनाए गए और इनकी संख्या बढ़कर 155 हो गई है, जिनमें 1,983 सदस्य जुड़े हुए हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp