Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कैडर का आईएफएस अधिकारी दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, तिहाड़ जेल भेजा गया

NewDelhi : भारतीय वन सेवा(आईएफएस) अधिकारी अंशुमन राजहंस को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. दुष्कर्म का आरोपी झारखंड कैडर(2020 बैच) का अधिकारी है. जानकारी के अनुसार दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में शादी का झांसा देकर महिला इंजीनियर से दुष्कर्म का मामला सामने आया था. पुलिस ने इस मामले में फरार आरोपी आईएफएस अधिकारी अंशुमन राजहंस को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट पेश किया, जहां से उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें- महाराष्ट्र">https://lagatar.in/thane-municipal-corporation-slipped-from-the-hands-of-uddhav-thackeray-who-lost-the-power-of-maharashtra-66-out-of-67-councilors-joined-shinde-faction/">महाराष्ट्र

की सत्ता गंवा चुके उद्धव ठाकरे के हाथ से ठाणे नगर निगम भी फिसला,  67 में से 66 पार्षद शिंदे गुट में शामिल हुए

5 मई को राजेंद्र नगर थाने में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया

खबरों के अनुसार, पीड़िता की शिकायत पर 15 मई को राजेंद्र नगर थाने में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था. सूत्रों का कहना है कि वर्ष 2017 में अंशुमन राजहंस राजेंद्र नगर में सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने करने आया था. वह दिल्ली आईआईटी से बीटेक है. इसी क्रम में उसकी मुलाकात पेशे से इंजीनियर ठाणे निवासी युवती से हुई. उस समय वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थी. आरोप है कि अंशुमन ने उससे दोस्ती बढ़ायी और शादी करने का झांसा देकर पीड़िता से शारीरिक संबंध कायम किये. जो जानकारी सामने आयी है, उसके अनुसार 2018 में अंशुमन का चयन आईआरटीएस के लिए हुआ था. इसे भी पढ़ें- TMC">https://lagatar.in/controversial-tmc-mp-mahua-moitra-said-does-not-want-to-live-in-an-india-where-bjps-patriarchal-brahminical-outlook-dominates/">TMC

सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, ऐसे भारत में नहीं रहना चाहती, जहां भाजपा का पितृसत्तात्मक ब्राह्मणवादी दृष्टिकोण हावी है

 अंशुमान को झारखंड कैडर मिला,  उसने पीड़िता से शादी करने से मना कर दिया

खबर है कि पीड़िता ने जब अंशुमन पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने अच्छी रैंक मिलने पर शादी करने की बात कही. इस क्रम में उसने तैयारी जारी रखी. 2020 में उसका चयन भारतीय वन सेवा में हो गया. प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अंशुमान को झारखंड कैडर मिला. बाद में जब उसने पीड़िता से शादी करने से मना कर दिया तो पीड़िता ने पुलिस के समक्ष गुहार लगायी. एसीपी रैंक के एक अधिकारी के अनुसार नोटिस जारी होने के बाद भी आरोपी अंशुमन जांच में शामिल नहीं हुआ. उसके बाद पुलिस की अपील पर कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया. जानकारी के अनुसार एसीपी करोल बाग विदूषी कौशिक की देखरेख में टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए रांची पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला. सूत्रों के अनुसार 15 दिनों तक सात शहरों में उसकी लोकेशन मिली. इस क्रम में 30 जून को उसकी लोकेशन कोलकाता के पास सियालदह में मिली. सोमवार को पुलिस ने होटल से उसे गिरफ्तार कर लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही