Search

 
 
 

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर झारखंड कैडर के IPS संजय लाठकर

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के किए झारखंड कैडर के आईपीएस संजय आनंद लाठकर विरमित हो गए. इसको लेकर सोमवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई. 1995 बैच के आईपीएस संजय आनंद लाठकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन आईजी (सुरक्षा) के पद पर एडीजी के स्तर और वेतन पर नियुक्त करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
 

Ranchi  : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के किए झारखंड कैडर के आईपीएस संजय आनंद लाठकर विरमित हो गए. इसको लेकर सोमवार को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई. 1995 बैच के आईपीएस संजय आनंद लाठकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने संजय लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन आईजी (सुरक्षा) के पद पर एडीजी के स्तर और वेतन पर नियुक्त करने के विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

 

यह नियुक्ति संजय लाठकर की पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी सेवानिवृत्ति तक, यानी 30 सितंबर 2028 तक या अगले आदेशों तक, जो भी पहले हो, दो वर्ष की अवधि के लिए की जायेगी. इस दौरान उनका वेतन मैट्रिक्स स्तर 14 से स्तर 15 तक अस्थायी रूप से अपग्रेड किया जायेगा. आईपीएस संजय आनंद लाठकर वर्तमान में झारखंड पुलिस में एडीजी (रेल) के पद पर कार्यरत हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही