Search

 
 
 

झारखंड में किशोरों के लिए हर माह मनाया जाएगा उमंग दिवस, 6 मार्च को पहली पहल

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड द्वारा 6 मार्च 2026 को राज्य के चयनित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उमंग दिवस मनाया जाएगा. यह पहल राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है और 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है.
 

Ranchi : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड द्वारा 6 मार्च 2026 को राज्य के चयनित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में उमंग दिवस मनाया जाएगा. यह पहल राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शुरू की गई है और 10 से 19 वर्ष के किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है.

 

इस संबंध में अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने निर्देश जारी किए हैं. उमंग दिवस प्रत्येक माह के पहले शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा. इसका उद्देश्य किशोरों को अपनी बात रखने, नई जानकारी प्राप्त करने और स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं पाने के लिए एक सुरक्षित मंच उपलब्ध कराना है. पहले उमंग दिवस का विषय बढ़ना और शरीर में होने वाले बदलाव रखा गया है.

 

कार्यक्रम का राज्य स्तरीय उद्घाटन 6 मार्च को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यालय नामकुम, रांची में किया जाएगा. सफल आयोजन के लिए विभाग ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

 

2 मार्च 2026 को जिला स्तर पर बीपीएम, सीएचओ, एएनएम और सहिया साथी सहित संबंधित पदाधिकारियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. साथ ही राज्य टीम द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

 

प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एक आयुष्मान आरोग्य मंदिर का चयन इस कार्यक्रम के लिए किया जाएगा. कार्यक्रम में किशोरों के साथ उनके अभिभावकों, शिक्षकों, पंचायती राज प्रतिनिधियों, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.

 

अभियान निदेशक ने सभी सिविल सर्जनों को आयोजन स्थल पर बैनर, पोस्टर और अन्य आईईसी सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. आईईसी के राज्य नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राहुल किशोर सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य किशोरों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त बनाना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही