Search

 
 
 

झारखंड चैंबर ने की मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री से छूट देने की मांग

Ranchi News : चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने बताया कि वर्तमान में शहर में सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था लागू है. इस पाबंदी के कारण दैनिक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले छोटे मालवाहक वाहनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
 
ट्रैफिक एसपी से मिला चैंबर प्रतिनिधिमंडल

Ranchi News : रांची शहरी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने ट्रैफिक पुलिस से अहम मांग की है. चैंबर के एक प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह से मुलाकात कर आग्रह किया कि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई में लगे तीन पहिया मालवाहक वाहनों को नो-एंट्री अवधि में परिचालन की अनुमति दी जाए.

 

इसे भी पढ़ें...

 

चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने बताया कि वर्तमान में शहर में सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक नो-एंट्री व्यवस्था लागू है. इस पाबंदी के कारण दैनिक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले छोटे मालवाहक वाहनों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

 

उन्होंने ट्रैफिक एसपी को अवगत कराया कि पूर्व में इन वाहनों को नो-एंट्री से छूट प्राप्त थी. हालांकि, शहर में फ्लाईओवर निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इस छूट को रोक दिया गया था.

 

चैंबर ने तर्क दिया कि अब रांची में तीनों फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और यातायात भी सामान्य है. ऐसी स्थिति में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति से जुड़े वाहनों को पहले की तरह नो-एंट्री में प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए.

 

प्रतिनिधिमंडल ने एक वैकल्पिक सुझाव भी रखा. उन्होंने कहा कि यदि यातायात के दबाव के कारण सुबह के समय छूट देना संभव न हो, तो कम से कम शाम 5 से 7 बजे की नो-एंट्री अवधि में इन वाहनों को प्रवेश की अनुमति जरूर दी जाए.

 

ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने व्यापारियों की इन चिंताओं को गंभीरता से सुना और स्थिति की समीक्षा कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया. इस मुलाकात के दौरान चैंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल, महासचिव रोहित अग्रवाल, जेटा अध्यक्ष संजय जौहर और रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह सहित विभिन्न संगठनों के कई प्रमुख प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही