Search

 
 
 

झारखंड चैंबर चुनाव: 31 अगस्त से नामांकन, 13 सितंबर को मतदान

Ranchi News: नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक है. चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीन (DIN) नंबर देना अनिवार्य है. बिना इसके नामांकन रद्द हो जाएगा. इसके अलावा फॉर्म डीआईआर-2 और डीआईआर-8 भी संलग्न करना होगा.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (सत्र 2026-27) के चुनाव के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होंगे. चुनाव के लिए मतदान 13 सितंबर 2026 को होगा. कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी 1 सितंबर शाम 4 बजे तक नामांकन कर सकते हैं. 

 

इसके बाद स्क्रूटनी और वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 3 सितंबर दोपहर 3 बजे तक है. चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने बताया कि नामांकन प्रपत्र के साथ वैध डीन (DIN) नंबर देना अनिवार्य है. बिना इसके नामांकन रद्द हो जाएगा. इसके अलावा फॉर्म डीआईआर-2 और डीआईआर-8 भी संलग्न करना होगा. प्रत्याशी बनने के लिए चैंबर की सदस्यता का एक वर्ष पूरा होना जरूरी है. प्रस्तावक और समर्थक के रूप में केवल डायरेक्ट सदस्य ही मान्य होंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

चुनाव पदाधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि नामांकन की नॉन-रिफंडेबल फीस जीएसटी सहित 5,900 रुपये है. आमसभा से 30 दिन पूर्व तक बने आजीवन सदस्यों को ही मतदान का अधिकार होगा. अन्य सदस्यों के लिए यह अवधि 90 दिन निर्धारित है. चैंबर की 62वीं वार्षिक आमसभा 12 सितंबर  को बुलाई गई है. इसके अगले दिन 13 सितंबर को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में चुनाव कराए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही