Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड निकाय चुनाव 2026: 43 लाख वोटर्स तय करेंगे उम्मीदवारों की किस्मत, 15 इलाकों में महिलाओं का दबदबा

Ranchi: झारखंड में शहरों की सरकार चुनने की तैयारी शुरू हो चुकी है. इस बार राज्य के नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत को मिलाकर कुल 48 निकायों में वोट डाले जाएंगे. चुनाव में इस बार कुल 43,33,574 वोटर्स अपनी सरकार चुनेंगे. अगर इसे बारीकी से समझें, तो इन 48 इलाकों के 1087 वार्डों में चुनाव होने हैं, जहां जनता अपने पार्षद और मेयर के लिए वोट करेगी.

 

वोटर्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार पुरुषों की संख्या 22,07,203 है, वहीं महिलाएं भी पीछे नहीं हैं और उनकी संख्या 21,26,227 तक पहुंच गई है. साथ ही 144 थर्ड जेंडर वोटर्स भी इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 


इस बार की सबसे दिलचस्प बात यह है कि कुल 48 में से 15 इलाके ऐसे हैं, जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुषों से भी ज्यादा है. यानी इन जगहों पर जीत-हार का फैसला पूरी तरह महिलाओं के हाथ में होगा.

 

शहरों के विकास की चाबी अब जनता के पास है. चाहे वो नगर निगम हो या छोटी नगर पंचायतें, हर जगह उम्मीदवारों को महिलाओं का भरोसा जीतना होगा, क्योंकि 15 इलाकों में तो वही 'किंगमेकर' की भूमिका में हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही