Search

 
 
 

Jharkhand : सीएम हेमंत ने छठ व्रतियों को दीं खरना की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की भी कामना की

Ranchi :  लोकआस्था के महापर्व छठ की छटा पूरे झारखंड में बिखरने लगी है. चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के दूसरे दिन आज खरना मनाया जा रहा है. इस अवसर पर छठ व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर शाम को विधि-विधान से भगवान भास्कर और छठी मईया की पूजा-अर्चना करेंगी. पूजा के बाद गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया जाएगा. इसी के साथ व्रतियों का करीब 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा, जिसका समापन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ होगा.
 
सीएम हेमंत

Ranchi :  लोकआस्था के महापर्व छठ की छटा पूरे झारखंड में बिखरने लगी है. चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व के दूसरे दिन आज खरना मनाया जा रहा है. खरना के पावन अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के सभी छठ व्रतियों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

 

 

मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर छठ महापर्व की महत्ता और इसकी लोकआस्था से जुड़ी परंपराओं को बताया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह परिवार के प्रति समर्पण, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सूर्योपासना की अद्भुत परंपरा का प्रतीक भी है. 

 

छठ व्रतियों का कठिन तप, त्याग और निर्जला उपवास उनकी अटूट श्रद्धा, आस्था और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. हेमंत सोरेन ने भगवान भास्कर और छठी मईया से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि बनाए रखने की कामना की. अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने 'जय छठी मईया' भी लिखा. 

इसे भी पढ़ें...

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही