Search

 
 
 

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू 9 जुलाई को आएंगे झारखंड, विधायकों संग करेंगे बैठक

झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू अपने दो दिवसीय प्रवास पर 9 जुलाई को दिन के 11:10 बजे देवघर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे गोड्डा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रबेक्षक, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षक और जिला प्रशिक्षक भाग लेंगे
 

Ranchi :  झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू अपने दो दिवसीय प्रवास पर 9 जुलाई को दिन के 11:10 बजे देवघर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे. इसके बाद वे गोड्डा में झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड प्रबेक्षक, मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षक और जिला प्रशिक्षक भाग लेंगे. इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

 

 

गिरिडीह में नवनिर्मित जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन


के राजू 10 जुलाई को गिरिडीह में नवनिर्मित जिला कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद इसी दिन शाम चार बजे से कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही