Ranchi: झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू का झारखंड दौरा 27 से 28 दिसंबर तक का होगा. वे 27 दिसंबर को शाम 6:45 बजे इंडिगो दिल्ली से रांची के लिए प्रस्थान करेंगे रात 8:30 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुंचेंगे. रांची आगमन के पश्चात उनका रात्रि विश्राम राज्य अतिथि गृह, रांची में होगा.
28 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे के. राजू जी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, रांची मंग आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. दोपहर 12:30 बजे कांके प्रखंड अंतर्गत सुंदर नगर, भगवान बिरसा मुंडा प्रतिमा के निकट, सुखरहुट्टू और जयपुर ग्राम पंचायतों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कांग्रेस ध्वजारोहण कार्यक्रम में भाग लेंगे.
अपराह्न 3:00 बजे वे नामकुम प्रखंड के डमाइल में हरदाग एवं डुंगरी ग्राम पंचायतों द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम पांच बजे 5:00 बजे रांची एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और रात 8:00 बजे इंडिगो से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. रात 9:45 बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली पहुंचेंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment