Dhanbad: कांग्रेस सेवा दल के संगठनात्मक विस्तार के तहत धनबाद के विकास पाठक को झारखंड प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया. नवनियुक्त प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता विकास पाठक ने कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें केंद्रीय संरक्षक लालजी देसाई के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नवीन सिंह द्वारा सौंपी गई है.
विकास पाठक ने कहा कि आनेवाले समय में सेवादल संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा. इसके लिए गांव-गांव जाकर लोगों को महिला आरक्षण बिल और उससे जुड़े राजनीतिक पहलुओं के बारे में जागरूक किया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि सेवादल के माध्यम से देश की जनता के बीच महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा की कथित साजिशों को उजागर किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर भाजपा लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है. जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी की पक्षधर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment