Search

 
 
 

Jharkhand : कांग्रेस का नया फॉर्मूला, हर 15 दिन में मंथन, फिर एक सुर में बोलेंगे मंत्री

Ranchi : झारखंड कांग्रेस ने तय किया है कि अब पार्टी के सभी मंत्री किसी भी बड़े मुद्दे पर सार्वजनिक बयान देने से पहले आपस में चर्चा करेंगे. सभी मंत्री पार्टी की तय लाइन के अनुसार ही अपनी बात रखेंगे. यह फैसला प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की मौजूदगी में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ हुई बैठक में लिया गया.
 
राजनीति की खबरें

Ranchi : झारखंड कांग्रेस ने तय किया है कि अब पार्टी के सभी मंत्री किसी भी बड़े मुद्दे पर सार्वजनिक बयान देने से पहले आपस में चर्चा करेंगे. सभी मंत्री पार्टी की तय लाइन के अनुसार ही अपनी बात रखेंगे. यह फैसला प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू की मौजूदगी में कांग्रेस कोटे के मंत्रियों के साथ हुई बैठक में लिया गया.

https://lagatar.in/118-police-personnel-60-protesters-injured-in-violent-protests-abhijit-dipke-stated-that-march-to-parliament-will-continue 

 

बैठक के बाद के. राजू ने कहा कि अब हर 15 दिन पर सभी मंत्रियों की बैठक होगी. इसमें जनहित के मुद्दों पर चर्चा होगी और एक राय बनने के बाद ही उसे जनता के सामने रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि कई बार एक ही मुद्दे पर अलग-अलग मंत्रियों के अलग बयान सामने आते हैं. इसे रोकने के लिए मंत्रियों का एक फोरम बनाया जाएगा.

 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस की कैंपेन कमेटी ने प्रमंडल स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी है. हर प्रमंडल में दो कमेटियां काम करेंगी. अगले छह महीने तक सेमिनार, वर्कशॉप और जनसभाओं के जरिए लोगों से संवाद किया जाएगा. इस दौरान जनता के मुद्दों को समझकर उन्हें पार्टी के अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा. यह अभियान एसआईआर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगा.

 

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि मंत्रियों को जिलों में जाकर लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलना था, लेकिन यह योजना पूरी तरह लागू नहीं हो सकी. अब तय किया गया है कि अगले दो महीने के भीतर सभी मंत्री अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे और लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे.

 

के. राजू ने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग का गठन अभी तक नहीं हो पाया है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से आयोग बनाने का अनुरोध किया है और इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही