Search

 
 
 

अग्निपथ योजना के विरोध में झारखंड कांग्रेस का सत्याग्रह, डीसी को सौंपा ज्ञापन

 
Ranchi : केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को राज्य के सभी विधानसभा में एकदिवसीय सत्याग्रह का आयोजन किया. इस कड़ी में प्रदेश कांग्रेस के द्वारा पार्टी मुख्यालय से रांची डीसी ऑफिस तक सत्याग्रह मार्च निकाला गया. मार्च का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर कर रहे थे. सभी कांग्रेसी नेताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में रांची डीसी को एक ज्ञापन सौंपा. पढ़ें - धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-patients-are-not-getting-beds-in-snmmch-hospital-management-also-raised-their-hands/">धनबाद:

SNMMCH में मरीजों को नहीं मिल रहा बेड, अस्पताल प्रबंधन ने भी खड़े किये हाथ इसे भी पढ़ें - ईडी">https://lagatar.in/jacqueline-fernandez-reaches-ed-office-on-agencys-radar-in-thug-sukesh-chandrashekhar-case/">ईडी

दफ्तर पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, ठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में एजेंसी की रडार पर

अग्निपथ योजना को भी केंद्र सरकार को वापस लेना होगा- राजेश ठाकुर 

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि, आज पूरे देश में कांग्रेस का सत्याग्रह कार्यक्रम है. जो अग्निपथ योजना के विरोध में किया जा रहा है. झारखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ता 81 विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. केंद्र सरकार जिस तरह नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है उसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी. जिस तरह मोदी सरकार कृषि कानून में बैकफुट पर आयी थी, वैसे ही कांग्रेस के विरोध में अग्निपथ योजना को भी केंद्र सरकार को वापस लेना होगा. इसे भी पढ़ें - Maharashtra">https://lagatar.in/new-news-amidst-maharashtra-crisis-ed-summons-sanjay-raut-called-for-questioning-tomorrow/">Maharashtra

Crisis के बीच नयी खबर,संजय राउत को ED का समन, कल पूछताछ के लिए बुलाया

नौजवान जब खड़ा हुआ है तो सत्ता परिवर्तन करके ही माना है

सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, मोदी सरकार को आज नहीं तो कल यह योजना वापस लेना पड़ेगा. इतिहास गवाह है कि नौजवान जब खड़ा हुआ है तो सत्ता परिवर्तन करके ही माना है. मोदी सरकार जब भूमि अधिग्रहण कानून, कृषि कानून बिल वापस ले सकती है तो अग्निपथ योजना क्यों नहीं. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/relief-granted-to-rahul-gandhi-next-hearing-on-july-15/">राहुल

गांधी को मिली राहत बरकरार, 15 जुलाई को होगी अगली सुनवाई [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही