Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बुधवार को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को शाम साढ़े चार बजे झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक होगी. बैठक झारखंड सचिवालय में होगी. माना जा रहा है कि इस बैठक में शहरी विकास और पथ निर्माण समेत कई विभागों के प्रस्तावों पर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे.

सीएम गुरुवार को करेंगे जोहार पोर्टल की समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जोहार पोर्टल पर अपलोड झारखंड की महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा एक जून को करेंगे. इस बाबत राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव व विभागाध्यक्षों को पत्र लिखा है. जोहार पोर्टल पर अपने विभाग से संबंधित सारी परियोजनाओं की प्रगति को अपलोड करने का निर्देश दिया है.

सीएम ने जैक 12वीं परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को दी बधाई

मुख्यमंत्री हेमंत सोरन ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 12वीं आर्टस और कॉमर्स की परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्र- छात्राओं को हार्दिक बधाई है. शुभकामनाएं और जोहार कहा है. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि आप सभी का भविष्य उज्जवल हो, यही कामना करता हूं. इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों और शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई दी है.

स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी चयन परीक्षा में शामिल हुए बच्चों को सीएम ने दी शुभकामनाएं

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंसी यानी सीएम उत्कृष्ट विद्यालय में प्रवेश के लिए मंगलवार को चयन परीक्षा का आयोजन हुआ. प्रवेश के लिए 40 हजार से भी ज्यादा आवेदन आए थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर के सभी विद्यार्थियों को शुभकानाएं दी है. इसे भी पढ़ें – आरोप">https://lagatar.in/allegation-when-the-contract-worker-went-to-ask-for-the-outstanding-salary-the-civil-surgeon-reprimanded-him-also-took-a-photo/">आरोप

: बकाया वेतन मांगने गये अनुबंधकर्मी, तो सिविल सर्जन ने दुत्कारा, फोटो भी खींचा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही