Search

 
 
 

Jharkhand Cricket News: कॉलेजों-विवि में महिला क्रिकेट सेंटर की पहल का ‘आइसा’ ने किया स्वागत

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने झारखंड सरकार और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में महिला क्रिकेट सेंटर स्थापित करने की पहल का स्वागत किया है. संगठन ने इसे महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है.
 

Ranchi: ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने झारखंड सरकार और झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) द्वारा राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में महिला क्रिकेट सेंटर स्थापित करने की पहल का स्वागत किया है. संगठन ने इसे महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और राज्य में खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया है.

 

आइसा का कहना है कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ऐसे सेंटर बनने से छात्राओं को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और प्रतिस्पर्धा का मंच मिलेगा, जिसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी. इससे राज्य में महिला क्रिकेट को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

 

हालांकि, संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि यह पहल केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है. आइसा ने मांग की है कि सभी शिक्षण संस्थानों में उच्चस्तरीय खेल संरचना विकसित की जाए, जिसमें गुणवत्तापूर्ण क्रिकेट पिच, नियमित अभ्यास के लिए मैदान, आधुनिक प्रशिक्षण उपकरण, योग्य कोच, फिटनेस सेंटर और मेडिकल सुविधाएं शामिल हों.

 

इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित और सुलभ हॉस्टल, परिवहन और पोषण संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाए, ताकि खिलाड़ी बिना किसी बाधा के अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

 

आइसा ने यह भी कहा कि खेल सुविधाएं केवल एक जेंडर तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सभी जेंडर के खिलाड़ियों को समान अवसर और संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए. संगठन ने क्रिकेट के साथ-साथ फुटबॉल, हॉकी और अन्य पारंपरिक खेलों के विकास के लिए भी ठोस पहल करने की मांग की है, ताकि राज्य के युवाओं की विविध प्रतिभाओं को उचित मंच मिल सके.

 

साथ ही आइसा ने राज्यपाल और सरकार से अपील की है कि इस पहल को गंभीरता से लागू करते हुए एक पारदर्शी तंत्र विकसित किया जाए और छात्रों-खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. तभी यह प्रयास राज्य में खेलों के समग्र विकास और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य को साकार करने में सफल हो सकेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही