Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अपराधी अमन साहू को सिमडेगा जेल से पलामू जेल शिफ्ट किया गया

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अपराधी अमन साहू को सिमडेगा जेल से पलामू जेल शिफ्ट किया गया है. कल शनिवार सुबह अमन साहू को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिमडेगा जेल से पलामू जेल ले जाया गया. इसकी पुष्टि करते हुए सिमडेगा एसपी ने बताया कि अमन साहू को पलामू जेल शिफ्ट किया गया है. इससे पहले बीते 23 जुलाई को अमन साहू को गिरीडीह जेल से सिमडेगा जेल शिफ्ट किया गया था. 20 जुलाई को गिरिडीह जेल के जेलर प्रमोद कुमार पर अपराधियों द्वारा की गयी फायरिंग में अमन साहू का हाथ सामने आया था. इसे भी पढ़ें : मटकाबाजों">https://lagatar.in/jharkhand-big-action-on-the-matkabaj-raiding-the-police-arrested-18-people-playing-matka/">मटकाबाजों

पर बड़ी कार्रवाई, छापा मार कर रांची पुलिस ने मटका खेल रहे 18 लोगों को गिरफ्तार किया

रांची पुलिस ने किया था गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना से 29 सितंबर 2019 को फरार हुए गैंगस्टर अमन साहू को रांची पुलिस ने इसी साल 20 जुलाई को गिरफ्तार किया था. अपराधी अमन रांची, चतरा, हजारीबाग, लातेहार और रामगढ़ में सुजीत सिन्हा के नाम पर लगातार अपराध करता रहा. वह लोगों को धमकी भरे फोन कॉल किया करता था. वह पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. खबर है कि जेल में बंद होने के बाद भी अपराधी अमन साहू बाहरी दुनिया के संपर्क में रहता है. इसे भी पढ़ें :  आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kandra-police-disclosed-theft-in-gopinathpur-brick-factory-four-sent-to-jail-gangster-absconding/">आदित्यपुर

: कांड्रा पुलिस ने गोपीनाथपुर ईंट फैक्ट्री में हुई चोरी का किया खुलासा, चार को भेजा जेल, सरगना फरार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही