Search

 
 
 

झारखंड की साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में चयन

Ranchi News : झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की. पदाधिकारियों ने कहा कि सरिता की कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर ही यह मुकाम हासिल हुआ है.
 
सरिता कुमारी (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड की साइकिलिस्ट सरिता कुमारी का चयन भारतीय टीम में हुआ है. वह आगामी एशियन गेम्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. 20वें एशियन गेम्स का आयोजन जापान के नागोया शहर में होना है. यह प्रतियोगिता 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी. इस चयन से राज्यभर के खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक ने बताया कि सरिता ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव मनिंदर पाल सिंह ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना की. पदाधिकारियों ने कहा कि सरिता की कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर ही यह मुकाम हासिल हुआ है.

 

सरिता की इस कामयाबी पर खेल जगत से जुड़े कई लोगों ने खुशी जताई है. खेल सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन और संघ के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने उन्हें बधाई दी. सभी ने भरोसा जताया कि सरिता अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और राज्य का नाम जरूर रोशन करेंगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही