Search

 
 
 

झारखंड : दिन का तापमान सामान्य से ऊपर, 24 को बारिश की संभावना

राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा.
 

Ranchi : राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा. चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सर्वाधिक रहा. वहीं, गुमला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा.

 

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा. डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री तथा न्यूनतम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

बोकारो में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सरायकेला में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री तथा न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. पाकुड़ में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री और न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा. चाईबासा में न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 से 23 फरवरी तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्की धुंध रहने और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.

 

इस अवधि में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. 24 फरवरी को राज्य के मध्य और दक्षिणी भागों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गर्जन वाले बादल बनने की संभावना व्यक्त की गई है.

 

25 फरवरी को पुनः सुबह धुंध और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग द्वारा अगले सात दिनों के लिए राज्य के किसी भी हिस्से में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है.

 

जिलों में तापमान की स्थिति इस प्रकार रही

जिला  अधिकतम तापमान °C न्यूनतम तापमान °C
रांची  30.0 13.8
जमशेदपुर   32.8 15.2
डाल्टनगंज  32.4 10.8
बोकारो थर्मल  32.5 13.6
चाईबासा  33.8 13.1
खूंटी  29.3  11.9
लोहरदगा  28.1 13.9
लातेहार  24.9 12.9
सरायकेला  33.4 12.3
पाकुड़  31.7 14.1
गुमला  29.1 9.8

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही