Search

 
 
 

झारखंड: त्योहारों पर यात्रियों की सहूलियत के लिए विशेष ट्रेनों की मांग

Ranchi News : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है. रांची और हटिया स्टेशनों पर यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है. राज्य के करीब ग्यारह जिलों के लोग इन्हीं दो स्टेशनों पर निर्भर हैं. इनमें खूंटी, रामगढ़ और गुमला जैसे जिले शामिल हैं. त्योहारों के समय मौजूदा ट्रेनें यात्रियों के लिए नाकाफी साबित होती हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड में आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए विशेष ट्रेनों की मांग तेज हो गई है. झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन ने इसे लेकर गुरुवार को रांची रेल मंडल के डीआरएम को विस्तृत मांग पत्र सौंपा.

 

दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है. रांची और हटिया स्टेशनों पर यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव रहता है. राज्य के करीब ग्यारह जिलों के लोग इन्हीं दो स्टेशनों पर निर्भर हैं. इनमें खूंटी, रामगढ़ और गुमला जैसे जिले शामिल हैं. त्योहारों के समय मौजूदा ट्रेनें यात्रियों के लिए नाकाफी साबित होती हैं. यात्रियों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए एसोसिएशन ने 10 अक्टूबर से 10 दिसंबर 2026 तक विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रखा है. 

इसे भी पढ़ें - 

 

यह मुख्य मांग बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अजमेर जैसे बड़े औद्योगिक शहरों के अलावा अन्य व्यस्त मार्गों के लिए है. इसके अलावा देहरादून, वास्को डी गामा और त्रिवेंद्रम के लिए भी ट्रेनें चलाने का आग्रह किया गया है. साबरमती और डॉ. अंबेडकर नगर से भी नई ट्रेनों की मांग की गई हैं. नई ट्रेनों के साथ ही कुछ मौजूदा ट्रेनों में बोगियां बढ़ाने की भी बात कही गई है. 

 

रांची-बनारस और रांची-सासाराम एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का विशेष सुझाव दिया गया है. एसोसिएशन के सचिव नैयर इमाम और उप-सचिव रितिक राज ने जनहित में जल्द से जल्द फैसला लेने की अपील की है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही