Search

 
 
 

अपहरण मामले की जांच में भाजपा नेता का नाम आने से खुली पोल : अख्तर अली

Ranchi News :  अख्तर अली ने कहा कि अपहरण की घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार और पुलिस पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि उस समय पूरी जांच सामने नहीं आई थी. अब जांच में पार्टी से जुड़े व्यक्ति का नाम आने के बाद भाजपा को जवाब देना चाहिए.
 
अख्तर अली

Ranchi News :  लोजपा विधायक के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अख्तर अली ने कहा कि पुलिस जांच में भाजपा नेता का नाम सामने आना कई सवाल खड़े करता है.

 

अख्तर अली ने कहा कि अपहरण की घटना के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार और पुलिस पर सवाल उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी. उन्होंने कहा कि उस समय पूरी जांच सामने नहीं आई थी. अब जांच में पार्टी से जुड़े व्यक्ति का नाम आने के बाद भाजपा को जवाब देना चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड में पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामलों में भाजपा से जुड़े लोगों के नाम सामने आने का दावा किया गया है. उन्होंने विशुनपुर में बच्चे की हत्या, जमशेदपुर में हुई हिंसा और हत्या की घटनाओं का भी जिक्र किया.

 

अख्तर अली ने आरोप लगाया कि किसी घटना के बाद भाजपा तुरंत सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाती है, लेकिन जांच में यदि उसके किसी नेता या कार्यकर्ता का नाम आता है तो पार्टी चुप हो जाती है.

 

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह की घटनाओं के जरिए राज्य सरकार को बदनाम करने की कोई साजिश की जा रही है. कांग्रेस ने DGP और गृह विभाग से मांग की है कि बड़ी आपराधिक घटनाओं की जांच में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की भूमिका को भी जांच के दायरे में रखा जाए.

 

अख्तर अली ने कहा कि अपराधी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. राज्य सरकार और पुलिस को निष्पक्ष तरीके से हर मामले की जांच करनी चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही