Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के 28 पुलिस कर्मियों पर चलेगी विभागीय कार्यवाही, आईजी ट्रेनिंग ने जारी किया आदेश

Ranchi : झारखंड के 28 पुलिसकर्मियों पर एक साथ विभागीय कार्यवाही चलेगी. इसको आईजी ट्रेनिंग ने आदेश जारी किया है. जिन 28 पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्यवाही का आदेश दिया गया है, उनमें प्रताप साहू, मोहम्मद इरफान खान, सुजीत कुमार चौबे ,ओम प्रकाश, विनय रंजन उपाध्याय, चंद्रशेखर तिवारी, अमित कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, अजय कुमार सिंह, मोहम्मद शाहिद हैदर, प्रियंका कुमारी, सुधाकर कुमार, हरिपद महतो, परमेश्वर उरांव, संदीप प्रताप सिंह, रूपसेन प्रमाणिक, चंद्रशेखर राव, हरेंद्र कुमार, लोदरो हेंब्रम, अनमोल कुमार, विनय कुमार पासवान, शैलेश कुमार, मनीष कुमार, संटू कुमार, उषा रानी महतो, सुरेश दांगी, मुकेश कुमार झा और सुधीर कुमार शामिल हैं. (पढ़ें, बजट">https://lagatar.in/budget-session-house-proceedings-adjourned-till-2-pm-governments-reply-on-planning-policy-did-not-come-bjp-will-not-play-holi-in-vidhansabha/">बजट

सत्र : सदन की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित, नियोजन नीति पर जवाब नहीं मिला, तो विस में होली नहीं खेलेगी बीजेपी)

टीटीएस जमशेदपुर में आयोजित परीक्षा में कदाचार करते पकड़े गये थे सभी पुलिसकर्मी

गौरतलब है कि टीटीएस जमशेदपुर में 16 फरवरी को आयोजित द्वितीय पाली पीटीएस प्रशिक्षण के पेपर 7 (मैनेजमेंट ह्यूमन बिहेवियर एंड एटीट्यूड विषय) के दौरान केंद्र अधीक्षक डीएसपी जयश्री कुजुर ने कुल 28 पुलिसकर्मियों को कदाचार करते हुए पकड़ा था. जिसके बाद आईजी ट्रेनिंग ने इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ इनके संबंधित जिला और इकाई में विभागीय कार्यवाही प्रारंभ करने का आदेश दिया है. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-mla-cash-scandal-zero-fir-lodged-against-all-three-mlas-canceled/">Breaking

: MLA कैश कांड, झारखंड HC से तीनों विधायकों को राहत, जीरो FIR निरस्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही