Search

 
 
 

झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आएंगे IPS एसएन प्रधान

 
Ranchi : झारखंड में नए डीजीपी को लेकर कवायद तेज हो गई है. नये डीजीपी के लिए राज्य सरकार ने सात अफसरों का पैनल ई-मेल के जरिये यूपीएससी (UPSC) को भेजा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 1988 बैच के आईपीएस एसएन प्रधान केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आएंगे. इसको लेकर उन्होंने सरकार को अवगत करा दिया है. एसएन प्रधान वर्तमान में केंद्र में डीजी एनडीआरफ के पद पर पदस्थापित हैं.
इसे भी पढ़ें - बार">https://lagatar.in/appeal-of-bar-council-president-rajendra-krishna-dont-go-to-cms-meeting-council-members-will-also-keep-distance/">बार

काउंसिल अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण की अपील, CM की बैठक में न जाये, काउंसिल सदस्य भी बनायेंगे दूरी

नए डीजीपी के लिए यूपीएससी की बैठक

नए डीजीपी को लेकर गुरुवार को दिल्ली में यूपीएससी की बैठक हो रही है. इसमें डीजीपी के लिए तीन नामों पर निर्णय लिए जाएंगे. झारखंड से इस बैठक में मुख्य सचिव और डीजीपी भाग ले रहे हैं. झारखंड के नये डीजीपी के लिए राज्य सरकार ने सात अफसरों का पैनल ई-मेल के जरिये यूपीएससी को भेजा है. इनमें 1988 बैच के एसएन प्रधान, 1989 बैच के अजय भटनागर, इन्हीं के बैचमेट अजय कुमार सिंह, 1990 बैच के अनिल पाल्टा, अनुराग गुप्ता, 1992 बैच के प्रशांत सिंह व इनके बैचमेट आरके मल्लिक का नाम शामिल हैं. वर्तमान में प्रशांत सिंह और आरके मल्लिक एडीजी रैंक के अफसर हैं.
इसे भी पढ़ें - जानें">https://lagatar.in/know-when-solar-and-lunar-eclipse-will-happen-in-the-year-2023/">जानें

साल 2023 में कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही