Search

Jharkhand : 5 अगस्त को प्रकाशित होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची, केवल 5.3% मतदाता ही अन-मैप्ड

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का इन्यूमरेशन चरण पूरा हो गया है. अब 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि इन्यूमरेशन अभियान के बाद राज्य में केवल 5.3 प्रतिशत मतदाता ही अन-मैप्ड श्रेणी में बचे हैं. उन्होंने कहा कि 23 मई 2026 को राज्य में 70,62,319 अन-मैप्ड मतदाताओं की सूची सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की गई थी. इसके बाद विशेष अभियान चलाया गया.
 
29 जुलाई तक इन्यूमरेशन चरण शुरू होने से पहले अन-मैप्ड मतदाताओं की संख्या घटकर 47,42,505 रह गई. बीएलओ, राजनीतिक दलों के बीएलए-2 और स्वयंसेवकों के सहयोग से बड़े पैमाने पर मैपिंग का कार्य किया गया. अभियान के बाद अब केवल 14,02,262 मतदाता यानी 5.3 प्रतिशत ही अन-मैप्ड श्रेणी में हैं.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने पिछली एसआईआर की मतदाता सूची को सुपीरियर डॉक्यूमेंट माना है. जिन मतदाताओं की पिछली सूची से मैपिंग सही पाई जाएगी और कोई तार्किक विसंगति नहीं होगी, उनका नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा.

अन-मैप्ड मतदाताओं का सत्यापन निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) स्तर पर किया जाएगा. सत्यापन के बाद पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाएगा. उन्होंने कहा कि 5 अगस्त को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी. इसके बाद जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं होगा, वे फॉर्म-6 और घोषणा पत्र भरकर आवेदन कर सकेंगे. नए मतदाता भी फॉर्म-6 के माध्यम से अपना नाम जुड़वा सकेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही