Search

 
 
 

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ अध्यक्ष ने ग्रिड व सप्लाई कर्मियों से की मुलाकात

झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र विद्युत कर्मियों की सुरक्षा को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने विभिन्न ग्रिड स्टेशनों और विद्युत आपूर्ति केंद्रों का दौरा किया और फील्ड में तैनात कर्मियों से मुलाकात कर उनकी कार्य स्थितियों की जानकारी ली.
 

Ranchi :  झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनज़र विद्युत कर्मियों की सुरक्षा को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने विभिन्न ग्रिड स्टेशनों और विद्युत आपूर्ति केंद्रों का दौरा किया और फील्ड में तैनात कर्मियों से मुलाकात कर उनकी कार्य स्थितियों की जानकारी ली.

 

 

 

उन्होंने कहा कि बारिश के इस चुनौतीपूर्ण मौसम में बिजली से जुड़ा हर कार्य अत्यंत जोखिम भरा हो जाता है. ऐसे में कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. सुरक्षा उपकरणों के बिना किसी भी कर्मी को फील्ड में भेजना सरासर लापरवाही होगी.

 

अजय राय ने कहा कि विभाग को चाहिए कि वह सभी फील्ड कर्मचारियों को पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा संसाधन, जैसे रेनकोट, रबर ग्लव्स, इंसुलेटेड टूल्स और प्राथमिक चिकित्सा किट उपलब्ध कराए. साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए एक त्वरित संचार व्यवस्था और मॉनसून हेल्पलाइन की भी स्थापना की जाए.

 

अजय राय ने कर्मचारियों से अपील की कि वे भी कार्य करते समय विशेष सतर्कता बरतें. उन्होंने कहा कि गीले उपकरणों और खुले तारों से दूरी बनाए रखें. किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तुरंत अपने पर्यवेक्षक को दें. आपकी सुरक्षा ही राज्य की ऊर्जा सुरक्षा है.

 

अंत में कहा कि विद्युत कर्मी रात-दिन हर मौसम में काम करते हैं, ताकि राज्य में उजाला बना रहे. उनके योगदान का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही