Search

झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 12 अप्रैल को

  • अभ्यर्थी 9 अप्रैल से डाउलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा-2023 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी.

 

रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका में आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी.

 

वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 9 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे. अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड किसी भी स्थिति में डाक के माध्यम से नहीं भेजा जाएगा.

 

आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें. साथ ही, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी ई-मेल और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp