Search

 
 
 

झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी, आपत्ति दर्ज करने का मौका

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की प्रश्न पत्र–01, 02 और 03 की औपचारिक उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है. यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को राज्य के आठ जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका में आयोजित की गई थी.
 

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा–2023 की प्रश्न पत्र–01, 02 और 03 की औपचारिक उत्तर कुंजी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है. यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को राज्य के आठ जिलों—रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, देवघर और दुमका में आयोजित की गई थी.

 

अभ्यर्थी जारी की गई उत्तर कुंजी के विरुद्ध ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 4 मई 2026 तक चलेगी. उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आपत्ति दर्ज करनी होगी, क्योंकि इसके बाद या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा.

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रश्न पत्रों की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को केवल एक ही अवसर प्रदान किया जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सावधानीपूर्वक उत्तर कुंजी की जांच कर समय रहते अपनी आपत्ति दर्ज करनी चाहिए. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही