Search

 
 
 

CCL में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक में दो पुस्तकों का विमोचन

सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कार्यक्रम में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधकगण, राजभाषा नोडल अधिकारी और सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे.
 

Ranchi : सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ. निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की. कार्यक्रम में महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, महाप्रबंधकगण, राजभाषा नोडल अधिकारी और सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे. 

 

महाप्रबंधक (राजभाषा) अशोक कुमार ने सभी सदस्यों का स्वागत किया. उप-प्रबंधक (राजभाषा) दिविक दिवेश द्वारा गत तिमाही में संचालित राजभाषा कार्यक्रमों, योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया. तिमाही प्रगति रिपोर्ट के माध्यम से कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग, प्रगति एवं सुधार के विभिन्न पहलुओं की समग्र समीक्षा की गई.

 

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्रा ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी उपयोग केवल नीति का अनुपालन भर नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति को अधिक सुलभ, समावेशी एवं जनोन्मुख बनाने का माध्यम है.

 

हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हिंदी का प्रयोग दैनिक कार्यों, ई-ऑफिस, नोटशीट,पत्राचार एवं तकनीकी संप्रेषण में स्वाभाविक रूप से बढ़े. उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा के प्रयोग में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया.
 

स्टाफ अधिकारी माला कुमारी की दो पुस्तकों का विमोचन

इस अवसर पर सीसीएल धोरी क्षेत्र की स्टाफ अधिकारी (मानव संसाधन) माला कुमारी द्वारा रचित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया है. जिसमें स्त्री: संघर्ष से सिंहासन तक’ और ‘बालगीत: गीतमाला’ का लोकार्पण  किया है. निदेशक हर्ष नाथ मिश्रा द्वारा यह दोनों पुस्तको का लोकार्पण किया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही