Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड फॉरेंस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा :  फिजिकल टेस्ट की डेट बदली, अब अगस्त में होगा

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के तहत होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) की तिथियों में बदलाव किया है. आयोग ने अपरिहार्य कारणों से 22, 23, 24 और 25 जुलाई को होने वाले फिजिकल टेस्ट की तिथि को संशोधित करते हुए नई तिथियों की घोषणा की है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा के तहत होने वाले शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) की तिथियों में बदलाव किया है. आयोग ने अपरिहार्य कारणों से 22, 23, 24 और 25 जुलाई को होने वाले फिजिकल टेस्ट की तिथि को संशोधित करते हुए नई तिथियों की घोषणा की है. 

 

आयोग के अनुसार, झारखंड वन क्षेत्र पदाधिकारी परीक्षा का फिटनेस टेस्ट  11, 12 और 13 अगस्त को होगा. हालांकि 3 जुलाई को जारी प्रेस विज्ञप्ति (ज्ञापांक-2171) में दिए गए अन्य सभी नियम, शर्तें और दिशा-निर्देश पहले की तरह ही लागू रहेंगे. केवल शारीरिक परीक्षण की तिथियों में बदलाव किया गया है.

 

JPSC ने सभी सफल अभ्यर्थियों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी करने की अपील की है. साथ ही कहा है कि परीक्षा से जुड़ी सभी अद्यतन जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in या http://www.jpsc.gov.in  पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी समय-समय पर जारी होने वाले नोटिस देख सकते हैं. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही