Search

 
 
 

झारखंड स्थापना दिवस : 'रन फॉर झारखंड'के साथ रजत जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस, जो 15 नवंबर को मनाया जाएगा, के उपलक्ष्य में राज्य में उत्साह और जोश का माहौल है.
 

Ranchi : झारखंड के 25वें स्थापना दिवस, जो 15 नवंबर को मनाया जाएगा, के उपलक्ष्य में राज्य में उत्साह और जोश का माहौल है. इस मौके पर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में 'रन फॉर झारखंड'हाफ मैराथन के साथ रजत जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ.

 


मुख्य आकर्षण: रांची में 'रन फॉर झारखंड'

उद्देश्य: इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ाना, स्वास्थ्य और फिटनेस को प्रोत्साहित करना और झारखंडी अस्मिता एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है.स्थान और दूरी : रांची में हाफ मैराथन का शुभारंभ मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से हुआ. धावकों ने लगभग 4.25 किलोमीटर की दूरी तय की और दौड़ का समापन सैनिक मार्केट परिसर में हुआ.

 

प्रतिभागी : खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रांची में लगभग 2607 प्रतिभागी शामिल हुए. इसमें राज्य के विभिन्न खेल संस्थानों, अकादमियों (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जेएसएसपीएस, साई, आदि) के खिलाड़ी, अधिकारी और आम नागरिक शामिल रह..

 


 अन्य जिलों में भी उत्साह

राज्य के अन्य जिलों पलामू (मेदिनीनगर), कोडरमा (झुमरीतिलैया), गुमला और धनबाद में भी जिला प्रशासन के नेतृत्व में 'रन फॉर झारखंड' का आयोजन किया गया. इन आयोजनों में स्थानीय युवाओं, स्कूली छात्रों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. धनबाद में रन फॉर झारखंड का आयोजन एकता और प्रगति थीम पर आयोजित हुई. जबकि पलामू में समाहरणालय से जिला एथलेटिक्स स्टेडियम तक दौड़ लगाई गई, जिसका शुभारंभ उपायुक्त ने किया.

 


झारखंड स्थापना दिवस पर छह दिनों तक होंगे कार्यक्रम आयोजित


12 नवंबर: राजधानी रांची के 11 प्रमुख चौराहों (जैसे अल्बर्ट एक्का चौक, बिरसा चौक, मोरहाबादी पार्क) पर कला और नृत्य का भव्य प्रदर्शन होगा, जिसमें स्ट्रीट डांस और झारखंडी लोकनृत्य दलों की प्रस्तुतियां शामिल होंगी.  

13 नवंबर: साइक्लोथोन का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत 25 साइकिलिस्ट 145 किमी की साइकिलिंग कर उलिहातू जाएंगे.  

15 नवंबर: राज्य के मुख्य कार्यक्रम रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान में आयोजित होंगे, जहां सरकार कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेगी.

इस पूरे सप्ताह, पूरा झारखंड झारखंड@25 थीम पर अपनी गौरवशाली पहचान, संस्कृति और युवा शक्ति का जश्न मनाएगा.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही