Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड सरकार ने 8 IFS अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया

Ranchi: झारखंड सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के आठ अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन आदेश जारी किया है. विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.


संजीव कुमार – झारखंड जैव विविधता पर्षद से स्थानांतरित होकर प्रधान मुख्य वन संरक्षक-सह-कार्यकारी निदेशक, बंजर भूमि विकास बोर्ड, रांची बने. इन्हें प्रधान मुख्य वन संरक्षक, कार्य नियोजना रांची का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.


विश्वनाथ साह – प्रधान मुख्य वन संरक्षक में प्रोन्नति पाकर अध्यक्ष, झारखंड जैव विविधता पर्षद, रांची बने.


पी.आर. नायडू – प्रभारी सदस्य सचिव, झारखंड जैव विविधता पर्षद, रांची बने. साथ ही इन्हें वन संरक्षक, प्रशासन, रांची और वन संरक्षक, वनरोपण, शोध एवं मूल्यांकन अंचल, रांची का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.


वी. बास्करण - प्रतीक्षारत से प्रभारी महाप्रबंधक, लघु वन विकास निगम, हजारीबाग बनाए गए.


अभिषेक कुमार– वर्तमान पद वन प्रमंडल पदाधिकारी, लोहरदगा के साथ-साथ प्रभारी वन संरक्षक, प्रादेशिक अंचल, गुमला का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे.


विजय शंकर दूबे - उप वन संरक्षक, प्रशिक्षण, रांची रहते हुए अतिरिक्त प्रभार में नई जिम्मेदारी दी गई है.


विनय कान्त मिश्रा - वन प्रमंडल पदाधिकारी, सामाजिक वानिकी, रांची के साथ (i) प्रभारी वन संरक्षक, योजना एवं अनुश्रवण, रांची, निदेशक, विपणन, झारखंड राज्य वन विकास निगम लि., रांची, उप परामर्शी, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रांची का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही