Search

 
 
 

झारखंड जिहादियों की प्रयोगशाला बन गया है – रघुवर दास

 
Ranchi: साहिबगंज में एक दलित युवक चंदन रविदास को समुदाय विशेष के युवकों द्वारा नंगा करके पीटने और जबरन प्रतिबंधित खिलाने का मामला सामने आने के बाद भाजपा ने सरकार पर हमला बोला है. पीड़ित ने 5 मुस्लिम युवकों पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया है. इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि हेमंत राज में झारखंड जिहादियों का प्रयोगशाला बन गया है. पीएफआई के बढ़ते प्रभाव के कारण राज्य में इस तरह की घटनाएं हो रही हैं. हेमंत सरकार में इनपर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद करना बेमानी ही है. अब जनता ही झामुमो, कांग्रेस और राजद सरकार को सबक सिखाएगी. इसे भी पढ़ें - कुछ">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-begins-after-a-break-of-few-days-reaches-up-with-dhol-ki-thap-and-patriotic-songs/">कुछ

दिनों के विराम के बाद भारत जोड़ो यात्रा शुरू, ढोल की थाप और देशभक्ति गीतों के साथ यूपी पहुंची

ये गैंग्स ऑफ साहिबगंज है - बाबूलाल

साहिबगंज मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि ये गैंग्स ऑफ साहिबगंज है. वहां के डीसी और एसपी गुंडे, बदमाशों, लुटेरों के गिरोह के साथ मिलकर जेल में बंद सरगना पंकज मिश्रा के इशारे पर नाचते हैं. 1000 करोड़ रुपये की पत्थर लूट के इन गुनहगारों को जबतक सजा नहीं मिलेगी, तबतक वहां दलितों और आदिवासियों पर ऐसे ही जुल्म होता रहेगा.

सोची-समझी साजिश के तहत कराया जा रहा धर्मांतरण- दीपक प्रकाश

उधर हजारीबाग के बरही अनुमंडल के बरसोत में 50 लोगों को जबरन शराब पिलाकर और मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने इसपर कहा है कि एक सोची-समझी साजिश के तहत इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. हजारीबाग की इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. इसे भी पढ़ें - Important">https://lagatar.in/important-news-5-lakh-people-will-not-get-water-on-tuesday-and-wednesday-rukka-booti-rising-line-damaged/">Important

News : 5 लाख लोगों को मंगलवार और बुधवार को नहीं मिलेगा पानी, रूक्का-बूटी राइजिंग लाइन हुई क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही