Search

 
 
 

झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पर कब्जा

पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 69 रन से हराकर खिताब जीत लिया. यह झारखंड की इस टूर्नामेंट में पहली जीत है.
 

Pune : पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 69 रन से हराकर खिताब जीत लिया. यह झारखंड की इस टूर्नामेंट में पहली जीत है.

 

झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन बनाए. ईशान किशन ने 49 गेंदों पर 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. कुमार कुशाग्र ने 38 गेंदों पर 81 रन बनाए. इसके अलावा अनुकूल रॉय ने 20 गेंदों पर 40 रन और रॉबिन मिंज ने 14 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया.

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा की टीम की शुरुआत खराब रही. पहले ही ओवर में विकास सिंह ने दो विकेट लेकर झारखंड को बढ़त दिला दी. हरियाणा की पूरी टीम 18.2 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई.

 

हरियाणा की ओर से यशवर्धन ने 53, सामंत जाकर ने 38 और निशांत सिंधु ने 31 रन बनाए. झारखंड की गेंदबाजी में सुशांत मिश्रा और बाल कृष्ण ने तीन-तीन विकेट लिए. विकास सिंह और अनुकूल रॉय को दो-दो विकेट मिले.

 

कल होगा विजेता टीम का स्वागत

विजेता झारखंड टीम कल सुबह 8:30 बजे रांची पहुंचेगी. टीम के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर जेएससीए के पदाधिकारी, आजीवन सदस्य, कंट्री क्रिकेट क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही