Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का आग्रह, आज प्रतिकूल आदेश पारित न करे कोर्ट

राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से झारखंड हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट के कई अधिवक्ता और उनके मुवक्किल अदालत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं
 

Ranchi : राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है. इसकी वजह से झारखंड हाईकोर्ट और रांची सिविल कोर्ट के कई अधिवक्ता और उनके मुवक्किल अदालत तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. ऐसे में हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को पत्र लिखकर आग्रह किया है  कि अगर कोई अधिवक्ता किसी मामले में पक्ष नहीं रख पा रहा है तो 19 जून को सूचीबद्ध मामलों में किसी भी तरह का विपरीत आदेश पारित न किया जाये. हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष एवं महासचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से यह आग्रह पत्र जारी किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही