Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव: 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव में नाम वापसी के बाद 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. वहीं 2889 मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव में नाम वापसी के बाद 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. वहीं 2889 मतदाता चुनाव में मतदान करेंगे.

 
 93 उम्मीदवारों का नामांकन वैध घोषित किया गया था. इनमें से गवर्निंग काउंसिल पद के लिए नामांकन किए एक उम्मीदवार तनु कुमारी ने अपना नाम वापस लिया है. चुनाव समिति ने फाइनल लिस्ट जारी कर दी है. 

इसे भी पढ़ें - 

 

 

अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवारों (अधिवक्ताओं) का नामांकन वैध पाया गया है. इनमें अजीत कुमार, महेश तिवारी, मनोज टंडन, आर.एस.पी. सिन्हा और रितु कुमार शामिल हैं.

 

उपाध्यक्ष पद के लिए सात उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें अमरेश कुमार, धीरज कुमार, जय शंकर तिवारी, नवीन कुमार सिंह, प्राण प्रणय, राहुल कुमार गुप्ता और संजीव ठाकुर शामिल हैं.


महासचिव पद के लिए पांच नामांकन वैध हुए हैं. इनमें अमित सिन्हा, बिनोद सिंह, मयंक कुमार, नवीन कुमार और संतोष कुमार सोनी शामिल हैं.
कोषाध्यक्ष पद के लिए नलिनी झा, श्रेष्ठ मेहता और विपुल दिव्या के नामांकन वैध घोषित किए गए हैं.


वहीं सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नामांकन वैध पाए गए हैं. इनमें आकाश दीप, अंजनी कुमार, कौशल किशोर मिश्रा, एम.डी. फैजाल आलम, नमिता सहाय, प्रेम मांडी, रमेश कुमार और वीर विजय प्रधान शामिल हैं.


सचिव प्रशासन पद के लिए जारी सूची में अमृत राज किस्कू, अरुण कुमार दुबे, आशीष वर्मा, धर्मेंद्र कुमार मालित्यार, कविता सिंह, मोती गोप, सुमित प्रकाश और विकास कुमार के नाम शामिल हैं.

 

सचिव पुस्तकालय पद के लिए अशोक कुमार, भोलानाथ ओझा, संजीव कुमार शिवप्रसाद, शुभाशीष रसिक सोरेन का नाम शामिल है. कार्यकारिणी समिति/ गवर्निंग काउंसिल के लिए 52 उम्मीदवार मैदान में है. यह बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन का चुनाव 21 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. 22 अगस्त को मतगणना होगी.

 

गवर्निंग काउंसिल पद के हैं 51 उम्मीदवार

अभिषेक कुमार, अखौरी अविनाश कुमार, एलन एंटोन एंड्रयू, अलोक कुमार वर्मा, अमनदीप कुमार पांडेय, अमित कुमार ठाकुर, अंशुमान मिश्रा, अनुराग प्रसाद, अरुण कुमार गुप्ता, अर्चना कुमारी सिंह, आशुतोष रंजन कुमार, औलिया बेगम, आयुष्री, अविनाश कुमार, बिमलेश कुमार, चंद्रेश्वर प्रसाद शर्मा, जगत कुमार सोनी, जगदीश, कविता कुमारी, काहकशान अफरीन, केहकशान अफशीन, कुमार पवन, कुणाल भारतेन्दु, कुणाल चंद्र सुमन, ममता कुमारी, मनोज कुमार मिश्रा, मनोज कुमार राम, आजम, मोहिनी गुप्ता, नितिन जोएल भेंगरा, पंकज कुमार रवि और पवन कुमार सिंह, प्राची प्रदीप्ति, प्रकाश कुमार अंबष्टा, प्रीतम मंडल, प्रेम कुमार उपाध्याय, पूजा कुमारी, रागिनी कुमारी, राकेश शर्मा, रेनू बाला, सचिन कुमार, सीमा कश्यप, शबाना परवीन, शैल लाकड़ा, शंभु नाथ तिवारी, शशि कांत मिश्रा, श्री प्रजाश झा, श्रेया सिन्हा, श्याम सुंदर प्रसाद कुशवाहा, सूरज किशोर प्रसाद और तृष्णा सागर के नाम हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही