Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया जारी है. इसी के तहत आज चुनाव समिति ने सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि 13 अगस्त तक बढ़ा दी गयी है. अधिवक्ताओं को दिसंबर 2025 तक की अपनी सदस्यता शुल्क जमा करनी है. अभी चुनाव समिति द्वारा प्रकाशित की गई मतदाता सूची को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं.
उल्लेखनीय है कि चुनाव समिति ने 3069 मतदाताओं की सूची स्वीकृति के लिए झारखंड स्टेट बार काउंसिल को भेजी थी. काउंसिल ने विचार करने के बाद 3069 में से 2085 मतदाताओं की सूची पर स्वीकृति दी थी. मतदाता सूची पर अधिवक्ताओं से आपत्तियां मांगी गई है. यहां बता दें कि जिन अधिवक्ताओं ने दिसंबर 2025 तक का सदस्यता शुल्क 5 अगस्त 2026 तक जमा करा दिया है. उन मतदाता का नाम चुनाव समिति ने तैयार किया है.
उल्लेखनीय है कि एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव 21 अगस्त 2026 को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगा. 22 अगस्त को मतगणना होगी. झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन की चुनाव समिति ने 31 जुलाई 2026 को चुनाव संबंधी अधिसूचना में संशोधन किया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.