Search

 
 
 

झारखंड HC एडवोकेट एसोसिएशन चुनाव : अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर, अजीत कुमार आगे

Ra झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव की मतगणना  जारी है। शाम 6:00 बजे तक की मतगणना में अध्यक्ष पद को लेकर कांटे की टक्कर है।   मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार 428 वोट लाकर सबसे आगे हैं। रितु कुमार ने 376 एवं महेश तिवारी 314 वोट प्राप्त किया है।
 

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, रांची के वर्ष 2026-2028 के चुनाव की मतगणना जारी है. शाम 6:00 बजे तक की मतगणना में अध्यक्ष पद को लेकर कांटे की टक्कर है. मतगणना में अध्यक्ष पद के लिए वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार 428 वोट लाकर सबसे आगे हैं. रितु कुमार ने 376 एवं महेश तिवारी 314 वोट प्राप्त किया है.  

 

वहीं, उपाध्यक्ष पद पर राहुल कुमार गुप्ता 361 वोट लाकर सबसे आगे हैं. धीरज कुमार ने 219 मत एवं प्राण प्रणय ने 212 मत प्राप्त किया है. महासचिव पद पर नवीन कुमार 584 वोट लाकर सबसे आगे हैं. वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए श्रेष्ठा मेहता 683 वोट लाकर सबसे आगे हैं. सहायक कोषाध्यक्ष पद के लिए आकाशदीप 429 वोट लाकर सबसे आगे हैं. सचिव प्रशासन पद पर विकास कुमार 530 मत लाकर आगे हैं. वहीं, सचिव लाइब्रेरी पद पर भोलानाथ ओझा 455 मत लाकर आगे हैं.

 

यहां बता दें कि चुनाव में 2017 मतदाताओं ने मतदान किया था. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष,सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव प्रशासन, सचिव पुस्तकालय के एक-एक पद एवं गवर्निंग काउंसिल 9 पद के लिए चुनाव हो रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही