Search

 
 
 

झारखंड हाईकोर्ट ने डीजीपी को किया तलब

 
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में गिरिडीह जिले के पचंबा पैक्स के मैनेजर संतोष यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान केस के अनुसंधानकर्ता (आईओ) के जवाब को देखते हुए अदालत ने 12 जनवरी को राज्य के डीजीपी को कोर्ट के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया है. इससे पहले प्रार्थी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि प्रार्थी की इस मामले में कोई संलिप्तता अनुसंधान के क्रम में नहीं मिली है. वह निर्दोष है. इसलिए उसे जमानत दी जानी चाहिए. बता दें कि वर्ष 2022 में गिरिडीह के पचंबा पैक्स के द्वारा खरीदे गए 800 क्विंटल धान को मिल में नहीं भेजा गया था. गिरिडीह डीसी ने इसे धान का गबन मानते हुए पचंबा पैक्स के मैनेजर संतोष यादव एवं अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था. इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-state-level-quiz-competition-concludes-498-teams-participated/">रांचीः

राज्य स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का समापन, 498 टीम ने लिया हिस्सा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही