Search

 
 
 

चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड को मिला सम्मान

चंडीगढ़ में आयोजित 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड की स्वास्थ्य पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. राज्य के डिजिटल नवाचार AMB T-4 मोबाइल ऐप और एकीकृत शिशु देखभाल मॉडल को अवार्ड से सम्मानित किया गया.
 

Ranchi: चंडीगढ़ में आयोजित 10वें राष्ट्रीय स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में झारखंड की स्वास्थ्य पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. राज्य के डिजिटल नवाचार AMB T-4 मोबाइल ऐप और एकीकृत शिशु देखभाल मॉडल को अवार्ड से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने किया.

 

यह सम्मेलन 30 अप्रैल से 1 मई तक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित किया गया है. इसमें देशभर के राज्यों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को प्रस्तुत किया गया.

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने पुरस्कार ग्रहण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. सरकार के मार्गदर्शन में योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है. सम्मेलन में एकीकृत HBNC और HBYC मॉड्यूल को बेस्ट प्रैक्टिस के रूप में पेश किया गया. यह मॉडल शिशुओं की घर आधारित देखभाल को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है.

 

AMB T-4 ऐप के जरिए राज्य में एनीमिया से निपटने का काम किया जा रहा है. सितंबर 2022 से लागू इस ऐप के तहत 13 अप्रैल 2026 तक 11 लाख से अधिक लोगों का पंजीकरण किया जा चुका है. साथ ही 13.4 लाख हीमोग्लोबिन जांच की गई है. 8 हजार से अधिक गंभीर मामलों को रेफर किया गया और 8600 से ज्यादा लोग एनीमिया मुक्त हुए हैं. इस सम्मेलन में झारखंड के नवाचारों को तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर समन्वय का उदाहरण माना गया. 

 

सम्मेलन में विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जुड़े पदाधिकारी और स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र और क्षेत्रीय संसाधन केंद्र पूर्वोत्तर के प्रतिनिधि सहित झारखंड की टीम ओर से डॉ. विजय रजक, अनिमा किस्कू और प्रीतिश सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही