Search

 
 
 

धनबादः सदर अस्पताल में आधुनिक दंत चिकित्सा की शुरुआत, मरीजों को मिलेगा सस्ता व बेहतर इलाज

सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों में दंत चिकित्सा का खर्च काफी अधिक होता है जिसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अक्सर इलाज से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा.
 

Dhanbad : धनबाद के सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है. अस्पताल में आधुनिक तकनीक से दंत चिकित्सा (डेंटल ट्रीटमेंट) की सुविधा शुरू की जा रही है, जिससे आम लोगों को महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहनापड़ेगा. अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दांतों के इलाज के लिए अत्याधुनिक मशीनें अस्पताल पहुंच चुकी हैं और जल्द ही इनका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा.

 

 इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद मरीजों को दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं जैसे कैविटी, संक्रमण, मसूड़ों की बीमारी और अन्य दंत रोगों का इलाज एक ही जगह पर आधुनिक सुविधाओं के साथ मिल सकेगा. सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि निजी अस्पतालों में दंत चिकित्सा का खर्च काफी अधिक होता है जिसके कारण गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अक्सर इलाज से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में यह सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जिससे समाज के हर वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा.

 


उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक मशीनों के उपयोग से दांतों की जांच और उपचार पहले की तुलना में अधिक सटीक, सुरक्षित और प्रभावी होगा. इससे मरीजों का समय भी बचेगा और बेहतर परिणाम मिलेंगे.अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में अन्य चिकित्सा सेवाओं को भी आधुनिक बनाने की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे ताकि आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही