Search

 
 
 

खूंटी में अपहरण कांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले के मुरही किन्डवा टोली से अपहृत एतवा मुंडा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है. घटना 28 अप्रैल की है, जब 10-12 अज्ञात युवक XUV, स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथियार के बल पर उनका अपहरण कर ले गए थे.
 

Khunti: जिले के मुरही किन्डवा टोली से अपहृत एतवा मुंडा को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया है. घटना 28 अप्रैल की है, जब 10-12 अज्ञात युवक XUV, स्कूटी और मोटरसाइकिल पर सवार होकर हथियार के बल पर उनका अपहरण कर ले गए थे.

 

पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटू जंगल में छापेमारी कर एतवा मुंडा को मुक्त कराया और इस मामले में तीन आरोपियों आकाश होरो उर्फ डीडू , रोशन सांगा और समीर तिर्की को गिरफ्तार किया. अपहरण में प्रयुक्त XUV वाहन भी जब्त कर लिया गया है.

 

जांच में सामने आया कि अपहृत के पुत्र बुधराम मुंडा से 2.5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस संबंध में खूंटी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही