Search

 
 
 

पलामूः डीआईजी ने छतरपुर इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण, दिए निर्देश

डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध अपराध और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया.
 
समीक्षा बैठक करते डीआईजी किशोर कौशल.

Medininagar : पलामू क्षेत्र के डीआईजी किशोर कौशल ने गुरुवार को छतरपुर स्थित पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का निरीक्षण किया. उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालय के विभिन्न पंजी और अभिलेखों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने का निर्देश दिया.

 

इसके बाद डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय में समीक्षा बैठक की. बैठक में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध अपराध और पोक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया.

 


मौके पर पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, महिला थाना प्रभारी मुनी कुमारी, सुशील उरांव, इन्द्रजीत राणा, राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, राजीव कुमार, पीपरा थाना प्रभारी कुलेश्वर महतो, नौडीहा थाना प्रभारी रोहित चौहान समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही