Search

 
 
 

पलामूः मोबाइल व रुपये के विवाद में हुई थी महिला की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

25 अप्रैल को अस्पताल के पीछे महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी. जांच और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि आरोपी दंपती महिलाओं से जुड़े अनैतिक कार्य में शामिल थे.
 
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.

Medininagar : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के भगवती अस्पताल के पीछे से बरामद महिला का शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले आरोपी चंदा देवी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका पति उपेंद्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार फरार है.

 

बताते चलें कि 25 अप्रैल को अस्पताल के पीछे महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ था. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी. जांच और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि आरोपी दंपती महिलाओं से जुड़े अनैतिक कार्य में शामिल थे.
गिरफ्तार चंदा देवी ने पूछताछ में बताया कि मोबाइल और रुपये के विवाद में महिला की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद शव को कमरे में छिपाकर रखा. बाद में घर के सामने अहाते से बाहर फेंक दिया गया.

 

 

एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी उपेंद्र कुमार गौतम लगातार अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के बाद ठिकाना बदलता रहता है. करीब एक माह पहले ही वह एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया है. फिलहाल मेदिनीनगर में रह रहा था. हालांकि मृतका की पहचान अब तक नहीं हो सकी है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही